top of page

“भाजपा का गौभक्ति दावा खोखला, कांग्रेस ने बनाई सैकड़ों गौशालाएँ: मलखान सिंह भदौरिया”

  • Sep 16, 2025
  • 1 min read

भिंड। मध्यप्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा कि “कांग्रेसी कुत्ते पालते हैं और हम गाय के सच्चे सेवक हैं।” इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस मलखान सिंह भदौरिया ने तीखा पलटवार किया है।

भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस ही सच्चे अर्थों में गौभक्त है। उन्होंने याद दिलाया कि कमलनाथ सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल में प्रदेशभर में सैकड़ों गौशालाओं का निर्माण कराया गया और गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए गए। लेकिन आज भाजपा की सरकार में गौमाता सड़कों पर बेसहारा और दुर्घटनाओं का शिकार हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल गौमाता के नाम पर भावनाएँ भड़काने और राजनीति करने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा के दोहरे चरित्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गौमाता की महिमा का बखान तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनके संरक्षण के लिए ठोस योजना और व्यवस्थाएँ नहीं कर पाती। भदौरिया ने यहां तक कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में फर्क साफ दिखाई देता है, क्योंकि उनके ही एक केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक मंच से मांसाहार करने की बात स्वीकार की थी।

भदौरिया ने आगे कहा कि कांग्रेस की नीतियाँ हमेशा धर्म, संस्कृति और सेवा पर आधारित रही हैं। गौ सेवा और धर्म रक्षा के कार्य कांग्रेस ने धरातल पर किए हैं, जबकि भाजपा केवल भाषणों और विवादित बयानों तक सीमित है।

 
 
 

Comments


bottom of page